"सोता माथे भस्म रमाये,
कोई तो आंखो नींद दे जाये;
सकारात्मकता की परिपाटी पर,
नकारात्मकता चिल्लाये हाये - हाये।
जब आधी रात आँख खुल जाये,
अंधेरो की ओट से रोशनी झिलमिलाये;
फिर से पूँछु ओ बैरी निंदिया,
तू काहे न पलकें झपकाये।
भीनी सी शांति मन को सुहाये,
जब निशा उसे निलंबित कर जाये;
ध्यान मग्न हो स्वप्न लोक सुहाये,
तो कैसे न निंदिया भागी चले आये।"
Saturday, March 21, 2020
Saturday, November 23, 2019
"मृत्यु मोक्ष"
मृत्यु मोक्ष तक साधना है,
साधना नही ये अराधना है;
विकल्प का कोई मार्ग नही,
काश! कोई मार्ग होता सही।
जीवन जब जल - जल जिया,
जब प्यासे ने जल न पिया;
परिलक्षित हो उठा वो उसमे,
स्वर्ग की यात्रा पूरी की जिसने।
सबने उससे किया क्यो द्वेष,
किया भी तो बदल कर भेष;
सब लूट लिया उसका इस देश,
चल दिया पाताल ओर समझ कर स्वदेश।
Friday, September 27, 2019
"मेरी कलम ही पहचान है"
कलम कहती कुछ ऐसा फ़साना,
मेरी लिखावट की शान है;
मेरी कलम ही पहचान है।
लेख लिख - लिख स्याही खत्म,
फिर भी न उपजे भाव मन भस्म;
इतराती कहती कुछ ऐसा तराना,
मेरी लिखावट की जान है,
मेरी कलम ही पहचान है।
आधुनिक समय मे कलम की सूरत बदली,
खत्म स्याही स्वयं को भर न पायी पगली;
पुचकाराती कहती कुछ ऐसा गाना,
मेरी लिखावट की मान है,
मेरी कलम ही पहचान है।
Sunday, July 21, 2019
"बेवकूफ ही सही"
गौरवान्वित हूँ कि चालाक नही,
खुश हूँ कि बेवकूफ ही सही;
बेवकूफ भी हूँ कि बेवकूफ ही नही,
खुश हूँ कि बेवकूफ ही सही।
कर लेता नादानी एक बार,
पड़ जाती दोहरानी दो बार;
समझ आती कहानी उस बार,
दोहरा सकते क्या बेवकूफी लगातार।
बेवकूफ हूँ कि मूर्ख नही,
खुश हूँ कि बेवकूफ भी सही;
बेवकूफ भी हूँ जनाब बेवकूफ ही नही,
खुश हूँ कि बेवकूफ ही सही।
बैठा संग सामंजस्य समझदारी का,
परवाह न कर दुनियादारी का;
कर अतरंगी कुछ काम अनाड़ी का,
चालक नही होता किसी एक सवारी का।
अब कोई बेवकूफ बोले नही,
अगर बोले तो कह दो तभी;
बेवकूफ भी हूँ जनाब बेवकूफ ही नही,
खुश हूँ कि बेवकूफ ही सही।
खुश हूँ कि बेवकूफ ही सही;
बेवकूफ भी हूँ कि बेवकूफ ही नही,
खुश हूँ कि बेवकूफ ही सही।
कर लेता नादानी एक बार,
पड़ जाती दोहरानी दो बार;
समझ आती कहानी उस बार,
दोहरा सकते क्या बेवकूफी लगातार।
बेवकूफ हूँ कि मूर्ख नही,
खुश हूँ कि बेवकूफ भी सही;
बेवकूफ भी हूँ जनाब बेवकूफ ही नही,
खुश हूँ कि बेवकूफ ही सही।
बैठा संग सामंजस्य समझदारी का,
परवाह न कर दुनियादारी का;
कर अतरंगी कुछ काम अनाड़ी का,
चालक नही होता किसी एक सवारी का।
अब कोई बेवकूफ बोले नही,
अगर बोले तो कह दो तभी;
बेवकूफ भी हूँ जनाब बेवकूफ ही नही,
खुश हूँ कि बेवकूफ ही सही।
Saturday, June 22, 2019
"अनुभवी सत्य"
अनुभव बोलता है जनाब,
देता है खुले मुंह जवाब;
ओढ़ ले झूठ जितने नकाब,
सत्य ढूँढ लेगी निगाहें लाजवाब।
सत्य को किसी का डर नही,
झूठ का अपना कोई घर नही;
झूठ की चाल भले ही मंद हो,
आवाज उसकी पर्वत सी बुलंद हो;
अनुभव ओढ़ लेगा नीला आकाश,
फिर पूरी होगी सत्य की तलाश।
बन कठपुतली नाचे दर - दर झूठ,
देता है खुले मुंह जवाब;
ओढ़ ले झूठ जितने नकाब,
सत्य ढूँढ लेगी निगाहें लाजवाब।
सत्य को किसी का डर नही,
झूठ का अपना कोई घर नही;
झूठ की चाल भले ही मंद हो,
आवाज उसकी पर्वत सी बुलंद हो;
अनुभव ओढ़ लेगा नीला आकाश,
फिर पूरी होगी सत्य की तलाश।
बन कठपुतली नाचे दर - दर झूठ,
कभी तो आएगा पहाड़ के नीचे ऊँट;
अनुभव की डोर रोके कठपुतली के पैर,
नजर आएंगे अपने, समझ जाएंगे गैर।
Saturday, June 1, 2019
"करम भरम“
"कैसा है ये करम,
समझ न आये भरम;
समझ न आये भरम;
खुले आम प्यार को देख,
गुस्से से खून उबाल क्यो गरम;
रंग नही साफ तो शरम,
अंध भक्ति का जाल है धरम।
गुस्से से खून उबाल क्यो गरम;
रंग नही साफ तो शरम,
अंध भक्ति का जाल है धरम।
कैसा है ये करम,
समझ न आये भरम;
समझ न आये भरम;
मन के अरमान हो चाहे नरम,
फिर भी कट्टर विचार कहलाये परम;
घुंघरू पैर बाँध थिरके कला,
फरक क्या किरन हो या करन;
फिर भी कट्टर विचार कहलाये परम;
घुंघरू पैर बाँध थिरके कला,
फरक क्या किरन हो या करन;
कैसा है ये करम,
समझ न आये भरम।"
समझ न आये भरम।"
Thursday, May 16, 2019
"वो कौन है?"
जिसने उसे बदनाम किया,
हाँ जिसने सरेआम किया,
कुछ न बोला वो उस वक्त,
चुप रहा वो बनके सख्त;
खुश थे जो ऐसा कर के,
भूल गये वो अपना वक्त,
हाँ जिसने सरेआम किया,
कुछ न बोला वो उस वक्त,
चुप रहा वो बनके सख्त;
खुश थे जो ऐसा कर के,
भूल गये वो अपना वक्त,
हस रहे थे वो उसपे,
रो रहा था दिल का हर एक दरख़्त।
रो रहा था दिल का हर एक दरख़्त।
लेकिन नया दिन आना था,
आ गया बस वो पल,
खुश है वो उनसे दूर जा के,
खुश है वो उनका साथ पा के;
नफरतों क उबार मे,
दे गया वो चैन और सुकून ला के,
दुनिया अब दिखाई नही देती,
जब से उसने सबके दिल झांके।
आ गया बस वो पल,
खुश है वो उनसे दूर जा के,
खुश है वो उनका साथ पा के;
नफरतों क उबार मे,
दे गया वो चैन और सुकून ला के,
दुनिया अब दिखाई नही देती,
जब से उसने सबके दिल झांके।
Wednesday, March 6, 2019
"राहू केतु“
राहू केतु ने मचा रखी थी हलचल,
पहुंच गए अब दूसरे संसार में,
चुन लिया है अलग रास्ता,कहानी फसी थी उनकी मझधार में।
एक को मिला न कोई अपना,
दूसरा किसी और सिर सवार है,
भटकती आत्मा को बनाए है प्रीतम,
अब जीवन सबका खुशहाल है।
Friday, November 23, 2018
"मन का परिंदा"
शिकार के इंतजार में,
बैठा एक परिंदा था।
हरकत उसकी थी नही,
शायद वो जिंदा था।
हाथ कुछ लगा नही,
धंधा जैसे कुछ मंदा था।
बैठा एक परिंदा था।
हरकत उसकी थी नही,
शायद वो जिंदा था।
हाथ कुछ लगा नही,
धंधा जैसे कुछ मंदा था।
कैद होने माया जाल मे,
कई पंछी मासूम आये।
देर सवेर हमला कर परिंदा,
देखे चमकीली निगाहे गड़ाये।
हूक निकली सबके कंठ से,
मन मे एक ही बात आये।
कई पंछी मासूम आये।
देर सवेर हमला कर परिंदा,
देखे चमकीली निगाहे गड़ाये।
हूक निकली सबके कंठ से,
मन मे एक ही बात आये।
नगर - डगर भ्रमण से उचित,
बैठे कर लेते भजन।
अब के बरस गुजर जाए,
लेंगे कभी दूसरा जनम।
प्रयास होगा फिर उड़ने का,
होगा फिर से नया सृजन।।"
बैठे कर लेते भजन।
अब के बरस गुजर जाए,
लेंगे कभी दूसरा जनम।
प्रयास होगा फिर उड़ने का,
होगा फिर से नया सृजन।।"
Monday, September 3, 2018
"बेनाम उत्पात"
कौन सा उत्पात उसके सिर चढ़ा है,
जाने किस गली में बेनाम खड़ा है।
जाने किस गली में बेनाम खड़ा है।
चलूँ या रुकूँ समझ न आये,
आधे चाँद की नुकीली चांदनी;
मन उसके धँसी जाए,
चल देता हूँ सोचकर;
जैसे ही कदम बढ़ाये,
रोके काल रात का सन्नाटा;
जिया डर तले थरथराये।
आधे चाँद की नुकीली चांदनी;
मन उसके धँसी जाए,
चल देता हूँ सोचकर;
जैसे ही कदम बढ़ाये,
रोके काल रात का सन्नाटा;
जिया डर तले थरथराये।
कौन सा उत्पात उसके सिर चढ़ा है,
जाने किस गली में बेनाम खड़ा है।
जाने किस गली में बेनाम खड़ा है।
अमानुष सा लाल चेहरा,
झांके छिपे नजर आये;
सूरज की लालिमा रात में ही,
अपना काम कर जाये;
पग-पग चले वो फिर भी,
रोके उसे हवाएँ सांये-सांये;
निकल पार उज्जवल सवेरा होगा,
सोचे बिना रुके चलता जाये।
झांके छिपे नजर आये;
सूरज की लालिमा रात में ही,
अपना काम कर जाये;
पग-पग चले वो फिर भी,
रोके उसे हवाएँ सांये-सांये;
निकल पार उज्जवल सवेरा होगा,
सोचे बिना रुके चलता जाये।
कौन सा उत्पात उसके सिर चढ़ा है,
जाने किस गली में बेनाम खड़ा है।
जाने किस गली में बेनाम खड़ा है।
भ्रम जाल का अँधेरा कटा,
सब कुछ स्पष्ट नजर आये;
उठ बैठा बेनाम स्वप्न से,
तेज साँसों से खुद को समझायें।
सब कुछ स्पष्ट नजर आये;
उठ बैठा बेनाम स्वप्न से,
तेज साँसों से खुद को समझायें।
कौन सा उत्पात उसके सिर चढ़ा था,
जाने किस गली में बेनाम खड़ा था।
जाने किस गली में बेनाम खड़ा था।
Subscribe to:
Posts (Atom)
"अपमान का विष"
"अपमान का विष समुद्र में मथा हुआ, चासनी मे लिप्त, रस से गूंथा हुआ; बोले सवार हो शीर्ष पर एकल, जितना ऊँचा हो प्रतीत पागल; उतना ही गर्त म...
-
गौरवान्वित हूँ कि चालाक नही, खुश हूँ कि बेवकूफ ही सही; बेवकूफ भी हूँ कि बेवकूफ ही नही, खुश हूँ कि बेवकूफ ही सही। कर लेता नादानी एक बा...
-
"अपमान का विष समुद्र में मथा हुआ, चासनी मे लिप्त, रस से गूंथा हुआ; बोले सवार हो शीर्ष पर एकल, जितना ऊँचा हो प्रतीत पागल; उतना ही गर्त म...









